फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियनशिप देवभूमि पब्लिक स्कूल के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। रोटरी क्लब की ओर से आयोजित टी-20 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियनशिप देवभूमि पब्लिक स्कूल के नाम रही। मैन ऑफ द सीरीज आयुष पंवार और मैन ऑफ द मैच मानस चौहान रहे।
विज्ञापन

जीआईएंडटीआई मैदान में आयोजित टी-20 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में शहर व आस-पास क्षेत्र की 13 स्कूली टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देवभूमि पब्लिक स्कूल व जीआईसी श्रीनगर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए देवभूमि पब्लिक स्कूल की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 151 रन बनाए। टीम की ओर से मानस ने 60 व अमन बर्त्वाल ने 54 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जीआईसी श्रीनगर की टीम 12 ओवर में 34 रन पर ही ढेर हो गई। मैन आफ द सीरीज आयुष पंवार, मैन ऑफ द मैच मानस चौहान, बेस्ट बेट्समैन मानस चौहान, बेस्ट बॉलर श्रेय मल्ल व बेस्ट कीपर का खिताब अभिषेक सहदेव के नाम रहा। मुख्य अतिथि देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। आयोजक मंडल के प्रदीप मल्ल व राकेश सेमवाल ने सभी सभी का धन्यवाद अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें