फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में आंधी से आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी में रविवार दोपहर बाद चली आंधी से होटल के शीशे टूट गए, देहरादून मार्ग पर पेड़ गिर गया और दुकानों के टीन शेड उड़ गए। आंधी की वजह से मालरोड समेत अन्य जगहों पर सन्नाटा पसर गया। देर शाम मौसम सुहावना होने पर पर्यटक होटलों से बाहर निकले और वादियों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी चलने लगी। देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत के पास पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ हटाकर यातायात सुचारु कराया। मालरोड स्थित एक होटल की खिड़की के शीशे टूटकर नीचे सड़क पर आ गिरे, उस दौरान सड़क पर किसी के न होने की वजह से हादसा टल गया। प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से आंधी के दौरान पेड़ और छज्जों के नीचे न खड़ा होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें