बदरीनाथ। धाम के ठीक पीछे स्थित नीलकंठ पर्वत की ट्रैकिंग कर इस साल का पहला ट्रैकिंग दल सकुशल बदरीनाथ लौट आया है। समुद्रतल से 6507 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नीलकंठ पर्वत वर्षभर बर्फ से ढका रहता है।
बीते शुक्रवार को दल सुबह पांच बजे नीलकंठ ट्रक्क के लिए रवाना हुआ था, जो शनिवार को देर शाम बदरीनाथ धाम पहुंच गया है। माउंटेन ट्रैक्स के डायरेक्टर राहुल मेहता ने बताया कि सात सदस्यों का दल नीलकंठ की ट्रैकिंग पर गया था। नीलकंठ ट्रैकिंग कर दल सकुशल लौट आया है। अब दल आगामी 22 मई को स्वर्गारोहणी ट्रैकिंग पर जाएगा। उन्होंने बताया कि साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए ट्रैकिंग का आयोजन किया जाता है। दल में कान्हा चौहान, भीवदास देवकर आदि मौजूद थे।