फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव जीतने के लिए भाजपा कर रही धनबल का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
घाट। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व डिप्टी स्पीकर और कांग्रेस प्रत्याशी डा. जीतराम ने घाट ब्लॉक के ल्वाणी, कुरुड़, लुंतरा और सुंग गांव का भ्रमण कर जनसभाएं की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए धनबल का इस्तेमाल कर रही है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने घाट क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी डा. जीतराम ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने थराली विधानसभा में अभूतपूर्व कार्य किए। थराली में वर्षों से निर्माण के लिए लंबित सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवाया। विधायक निधि से गांव-गांव में मिलन केंद्र और आम जनसंचार के रास्तों का निर्माण करवाया गया। पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि भाजपा से बागी हुए बलवीर घुनियाल और गुड्डू लाल को भाजपा ने धनबल के सहारे अपनी ओर किया है। इससे पूर्व कांग्रेस नेताओं ने कुरुड़ में सिद्धपीठ नंदा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर शंभू प्रसाद पांडे, बलदेव बिष्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष देवकी देवी, अंशी देवी, सुखवीर रौतेला, कलावती मैंदुली, शिवलाल, रुचि सती, मनोज कठैत, महिपाल, राजेंद्र कठैत, प्रकाश गौड़, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें