फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

मुनिकीरेती। जिलाधिकारी टिहरी ने नगर पालिका मुनिकीरेती में कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने चार धाम यात्राकाल में क्षेत्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी सोनिका ने नगर पालिका मुनिकीरेती पहुंचकर कर्मचारियों की बैठक ली और यात्राकाल में तीर्थयात्रियों की सुविधा और क्षेत्र में मौजूदा समस्याओं के तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका की ट्रेंचिंग ग्राउंड की समस्या के बाबत उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि एनजीटी के निर्देश पर ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए विभिन्न नदियों से मानकों के तहत अपेक्षित दूरी पर कचरा डंपिंग के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। नगर पालिका के खारास्रोत नदी तट पर बनाए गए ट्रेंचिंग ग्राउंड पर एनजीटी की ओर से रोक लगा दी गई है। इसलिए प्रशासन की ओर से इसके विकल्प के तौर पर भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि उपलब्ध होने पर ट्रेंचिंग ग्राउंड को शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस दौरान अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, बेताल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें