फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

92 बसों से 2940 तीर्थयात्री चार धाम रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति से बुधवार को 92 बसों से 2940 तीर्थयात्रियों ने चार धाम यात्रा के लिए प्रस्थान किया। रोटेशन की ओर से अब तक 1148 वाहनों से 34997 श्रद्धालु चारों धामों की यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं।
संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के प्रभारी मदन कोठारी ने बताया कि बुधवार को समिति की ओर से 92 बसें रवाना की गईं। उन्होंने बताया कि एक धाम 10 बसों से 300 श्रद्धालु, दो धाम 4 वाहनों से 120 और चार धाम 78 बसों से 2520 तीर्थयात्रियों को रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 1148 वाहनों से कुल 34997 तीर्थयात्रियों को विभिन्न धामों के लिए भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


7129 ने कराया पंजीकरण
ऋषिकेश। चार धाम यात्रा के लिए बुधवार को 7129 तीर्थयात्रियों ने अनिवार्य फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन कराया। त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम कंपनी के प्रबंधक प्रेम अनंत ने बताया कि बुधवार को ऋषिकेश सेंटर पर 4100 यात्रियों ने फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन कराया। इसी प्रकार हरिद्वार में राही मोटल होटल में 230, रेलवे स्टेशन में 160, दोबाटा में 1033, हीना उत्तरकाशी में 781, सोनप्रयाग में 880 व पांडुकेश्वर में 146 तीर्थयात्रियों ने अनिवार्य फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन


डग्गामारी में दो बसें सीज
ऋषिकेश। संभागीय परिवहन विभाग की सख्ती के बावजूद तीर्थनगरी में डग्गामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। विभाग की ओर से बुधवार को क्षेत्र से उत्तरप्रदेश की दो डग्गामार बसों को सीज कर दिया गया। परिवहन कर अधिकारी कुलवंत चौहान ने बताया कि यूपी की एक बस से तीर्थनगरी से श्रद्धालुओं को चार धाम यात्रा पर ले जाया जा रहा था, बताया कि उक्त बस को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के सहयोग से चार धाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में पकड़ा गया। बस को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य बस को छिद्दरवाला क्षेत्र से पकड़ा गया। उक्त डग्गामार बस में लोकल सवारियों को ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें