फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने भर्ती के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

श्यामपुर।
एम्स ऋषिकेश में विभिन्न पदों पर आउटसोर्स भर्ती के आवेदन और परीक्षा होने के बावजूद लंबे समय से नौकरी नहीं मिलने पर भड़के युवाओं ने बुधवार को हंगामा कर दिया। इस दौरान उन्होंने कंपनी के संचालक का घेराव किया और मामले को लेकर आईडीपीएल चौकी पहुंचे। जहां उन्होंने कंपनी संचालक पर भर्ती के एवज में अभ्यर्थियों ने रुपये वसूलने का आरोप लगाया।
बुधवार को नर्सिंग के विभिन्न पदों के लिए आउटसोर्स भर्ती के आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने संस्थान के गेट पर हंगामा किया। इसके बाद वह मंडी के पूर्व सभापति राकेश अग्रवाल के नेतृत्व में आईडीपीएल चौकी पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारी युवाओं ने आरोप लगाया कि कंपनी संचालकों की ओर से उनसे भर्ती के एवज में अभ्यर्थियों से रुपये वसूलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल हो चुके अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति देने की बात कही गई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब कंपनी संचालक उन्हें गुमराह कर रहा है। चौकी इंचार्ज दीपक तिवारी ने बताया कि मौके पर अभ्यर्थियों व कंपनी संचालन से जुड़े लोगों की वार्ता हुई, जिसमें कंपनी की ओर से उन्हें बृहस्पतिवार को आउटसोर्स पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में नहीं है। किसी की ओर से आउटसोर्स भर्ती में नियुक्ति देने के लिए अभ्यर्थियों से रुपये वसूल करने की शिकायत मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अंशुमान गुप्ता, उप निदेशक, एम्स ऋषिकश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें