फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधली में वाई-फाई सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

डोईवाला। क्षेत्र का दूधली गांव बुधवार से वाई-फाई सेवा से जुड़ गया हैं। अब लोगों को इंटरनेट पर आधारित सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। दूधली को नेशनल ऑप्टिकल फाइबर लाइन से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

दूधली निवासी अजय कुमार ने एक जून 2016 को प्रधानमंत्री को गांव में डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा था। जिस पर पीएमओ ने संज्ञान लेकर उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्वाचन क्षेत्र का गांव होने के कारण विभागीय अधिकारियों ने भी काम में तेजी लाने में रुचि दिखाई। जिससे गांव में बुधवार से वाई-फाई सेवा शुरू हो गई। अब ग्रामीणों को इंटरनेट आधारित सुविधाएं आनलाइन मिल सकेंगी। इससे ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें