फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी क्षेत्र में कैरोसीन की सप्लाई न होने से ग्रामीण अंधेरे में रातें गुजारने को मजबूर-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में लंबे समय से मिट्टी तेल की सप्लाई नहीं होने से ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जिला पूर्ति अधिकारी से शीघ्र क्षेत्र में मिट्टी तेल की सप्लाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सरकारी सस्ता गल्ला संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष महीधर पंत, महेंद्र प्रकाश सेमवाल, हर्षवर्द्घन चौहान का कहना है कि इन दिनों बारिश और आंधी-तूफान के चलते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है, ऐसे में मिट्टी तेल की सप्लाई बाधित होने से ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। इधर, जिला पूर्ति अधिकारी इंद्रदेव नौटियाल का कहना है कि पोखरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं की मांग के सापेक्ष मिट्टी तेल की मांग की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें