फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुचारु हुई बदरीनाथ यात्रा, 8000 यात्री अपने गंतब्य को हुए रवाना-COORDINATION

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा बुधवार से सुचारु हो गई है। बदरीनाथ में रोके गए करीब 8000 तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया, जबकि यात्रा पड़ावों में रुके और ऋषिकेश, देहरादून से पहुंचे करीब छह हजार तीर्थयात्री देर शाम तक बदरीनाथ पहुंच चुके हैं। धाम में फिर से तीर्थयात्रियों की चहल-पहल शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को बदरीनाथ धाम में बर्फबारी और हाईवे लामबगड़ में बाधित होने से पुलिस प्रशासन की ओर से बदरीनाथ की यात्रा रोक दी गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से तीर्थयात्रियों को जोशीमठ, पांडुकेश्वर, गोविंदघाट और बदरीनाथ धाम में ही रोक लिया गया था। लामबगड़ में शाम चार बजे हाईवे सुचारु होने के बाद बदरीनाथ की ओर से 1130 तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य को भेज दिया गया था, लेकिन बदरीनाथ और हनुमान चट्टी के बीच हाईवे पर बर्फ जम जाने से वाहनों की आवाजाही रोक ली गई थी।
बुधवार को मौसम खुलने और बर्फ हटाने के बाद सुबह नौ बजे से यात्रा शुरू हो गई। सबसे पहले बदरीनाथ में रुके करीब 8000 यात्रियों को उनके गंतव्य को भेजा गया और उसके बाद पांडुकेश्वर, जोशीमठ व गोविंदघाट में रोके गए करीब 6000 तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ के लिए रवाना किया गया। बदरीनाथ धाम में अभी भी कई जगहों पर बर्फ जमीं हुई है। हाईवे पर भी कई जगहों पर बर्फ होने से वाहनों की आवाजाही में भी दिक्कत हो रही हैं। पुलिस की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों को रोक-रोककर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें