थराली। कांग्रेस ने भाजपा पर उपचुनावों में धन बल का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रत्याशी डा. जीतराम आर्य ने कहा कि भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मोबाइल शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा रही है। डा. जीतराम ने निर्वाचन आयोग से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
पांच नामांकन प्रपत्र बिके
थराली। थराली विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार तक सात नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी थी। बुधवार को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर गुड्डू लाल, बीरीराम और बलवीर घुनियाल ने नामांकन प्रपत्र खरीदे। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर कुलसारी के जबरकोट निवासी बीरीराम ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया।