फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन करते ही बिगड़ा बलवीर घुनियाल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/देवाल। भाजपा प्रदेश सचिव से इस्तीफा देने वाले बागी नेता बलवीर घुनियाल का स्वास्थ्य बुधवार को नामांकन प्रपत्र खरीदते समय अचानक बिगड़ गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब एक बजे भाजपा के बागी नेता बलवीर घुनियाल ने निर्वाचन कार्यालय से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन प्रपत्र खरीदा। घुनियाल ने कहा कि 10 मई को समर्थकों के साथ नामांकन करेंगे, लेकिन दोपहर एक बजे करीब घुनियाल के सीने में अचानक दर्द हुआ। उनके भाई देवी घुनियाल ने बताया कि बलवीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। शाम करीब पौने छह बजे बलवीर घुनियाल को सीएचसी कर्णप्रयाग लाया गया, यहां डा. अमित जैन और डा. वीपी पुरोहित ने घुनियाल का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें इको परीक्षण करने और हृदय रोग विशेषज्ञ से स्वास्थ्य जांच करवाने का परामर्श देते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें