फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर शहर में बनेगा इंडोर स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर के खिलाड़ियों को जल्द ही इंडोर स्टेडियम की सुविधा मिलेगी। स्थानीय विधायक व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने प्रशासन को इंडोर स्टेडियम के लिए भूमि तलाशने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर व आस-पास के क्षेत्र में कोई सार्वजनिक इंडोर स्टेडियम नहीं होने से खिलाड़ी व स्कूली छात्र खेल नहीं पाते है। ऐसे में इन्हें इंडोर खेलों के लिए गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर इंडोर स्टेडियम पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन यहां विवि के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी व छात्रों के साथ ही शहर के विभिन्न सरकारी विभागों में तैनात अधिकारी भी खेलने भी आते हैं। इंडोर स्टेडियम में क्षमता से अधिक भीड़ होने पर स्कूली छात्रों अन्य खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाता है। वहीं जब विवि की इंडोर प्रतियोगिताएं संचालित होती है, तो अन्य लोग यहां खेल नहीं पाते हैं, लेकिन अब खिलाड़ियों की यह समस्या जल्द दूर हो सकेगी। स्थानीय विधायक व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को सुविधाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। श्रीनगर में इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए प्रशासन को भूमि तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। भूमि चयनित होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी भी पालिका क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम के लिए प्रयासरत हैं। मैठानी ने कहा कि शहर में इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें