फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी में मंगलवार शाम को तेज बारिश के साथ करीब 20 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। सड़कों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, खराब मौसम की वजह से मालरोड समेत अन्य जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा।
मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेशभर में आंधी-तूफान की चेतावनी दी थी। मसूरी में सुबह से ही काले बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। जबकि शाम को करीब छह बजे तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि हुई। मसूरी-देहरादून मार्ग समेत अन्य मार्गों पर ओलों की सफेद चादर बिछने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश और ओलावृष्टि की वजह से बढ़ी ठंड से बचने के लिए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। मौसम खराब होने से पर्यटकों होटलों के कमरों में दुबके रहे, जबकि मालरोड समेत अन्य जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................................................................................
अलर्ट के चलते लौटे पर्यटक
मंगलवार को खराब मौसम के अलर्ट की जानकारी मिलने पर मसूरी में ठहरे अधिकतर पर्यटक अपने शहरों को लौट गए। जबकि बाकी पर्यटक खराब मौसम के चलते कमरों में दुबके रहे। होटल ड्राइव इन के मैनेजर सुनील मलिक ने बताया कि सोमवार को उनके होटल में बड़ी तादात में पर्यटक ठहरे हुए थे। लेकिन मंगलवार को आंधी, तूफान की चेतावनी के बाद पर्यटक मसूरी से वापस अपने गंतव्य को लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें