फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत कराएगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

व्यासी परियोजना निर्माण के दौरान ब्लास्टिंग से ग्राम पंचायत भलेर के बधोगी गांव में मकानों को पहुंचे नुकसान की भरपाई की मांग पर मंगलवार को ग्रामीणों ने एसडीएम और जल विद्युत निगम के अधिकारियों से वार्ता की। निर्णय लिया गया कि बरसात से पूर्व निगम प्रबंधन समस्त क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत कराएगा। निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि बांध निर्माण के दौरान हुई ब्लास्टिंग से बधोगी गांव में 70-80 मकानों को क्षति पहुंची है। कई मकानों पर लंबी-लंबी दरारें पड़ गई है। कई लोगों के मकान जमीदोंज हो चुके हैं। पूर्व में निगम प्रबंधन ने मामले में ग्रामीणों को बीमा कराने का आश्वासन दिलाया था, लेकिन अब निगम प्रबंधन ऐसी किसी भी बात से साफ इंकार कर रहा है। कहा यदि पीड़ितों को जल्द मुआवजा भुगतान नहीं होता तो ग्रामीणों को उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में निगम प्रबंधन को बरसात से पूर्व मकानों का मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। वार्ता करने वालों में सुरेश नेगी, नवीन तोमर, सुनील तोमर, गीतम सिंह रावत, सिन्हा सिंह चौहान, महिपाल सिंह चंदेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें