- सिर चढ़ कर बोला लोक गीतों का जादू
- सैरी गांव की टीम बनी कबड्डी चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
डायनमिक युवा संगठन लेल्टा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव का मंगलवार को समापन हो गया।
कबड्डी प्रतियोगिता में सैरी गांव की टीम ने आरा गांव की टीम को हरा कर खिताब कब्जाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक हरबंश कपूर और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने संयुक्त रूप से किया। लोक गायक सन्नी दयाल, अज्जू तोमर और धर्मेंद्र परमार के गीतों का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोला।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज लोक गायक सीताराम चौहान और धर्मेंद्र परमार ने देव वंदना के साथ किया। इसके बाद लोक गायक सन्नी दयाल के हुरो ली डुंगूटिए चंदो, आमा भाणजीए गीत पर लोग खूब झूमे। अज्जू तोमर के मेरे सपनों की रानी, पाता पानो रा गीत गाते ही पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। नरेश बादशाह ने झुरीए, पंद्रह गते, मेरी शालुए गीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर बलवीर चौहान, दीपक तोमर, भजन शर्मा, कुलदीप चौहान, जगत सिंह चौहान, अजब सिंह, अरविंद सिंह, संजय, महावीर सिंह, अरुण चौहान, बिशन सिंह, रूप सिंह, श्याम कुुंवर आदि मौजूद रहे।