फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में चले संयुक्त अभियान में 12 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलिस, प्रशासन और संभागीय परिवहन विभाग ने सोमवार को संयुक्त वाहन अभियान चलाया। टीम ने मोटर वाहन अधिनियम तोड़ने और अवैध रुप से सूर्यास्त के बाद खनन सामग्री ले जा रहे 12 वाहनों को सीज किया।
विज्ञापन

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घसिया महादेव में एसडीएम मायादत्त जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी धन सिंह तोमर, टीटीओ राजेंद्र विराटिया और कोतवाल एनएस बिष्ट के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान शुरू होते ही सड़क में दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। बिना हेलमेट दुपहिया चला रहे युवा, अधिकारियों के जाने का इंतजार करते रहे। टीम ने इस दौरान 170 वाहनों का चालान कर 16 हजार 400 रुपये संयोजन शुल्क वसूला। वहीं शराब पीकर वाहन चला रहे 4 चालकों का चालान किया गया। शराब पीकर गाड़ी चलाने और बिना कागजात के मामले में 6 वाहन सीज किए गए। जबकि निजी वाहनों में नेम प्लेट हटवाने के साथ ही चालान भी किए गए। इसके अलावा चेकिंग के दौरान श्रीकोट से आते हुए टीम ने 5 डंपरों को रोका। डंपर, नदी के पत्थरों से भरे हुए थे। वहीं रात 10 बजे पुलिस ने श्रीयंत्र टापू से खनन सामग्री ला रहे एक डंपर को सीज कर लिया गया। एसडीएम जोशी ने बताया कि सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले खनन सामग्री के खुदान एवं परिवहन पर प्रतिबंध है। इसलिए वाहनों का सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें