फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढालवाला क्षेत्र में नहीं खोलने देंगे शराब का ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले ढालवाला में शराब का ठेका खोलने के विरोध में रविवार को छठे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में शराब का ठेका हरगिज नहीं खोलने दिया जाएगा। पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए रोजगार की ठोस नीति बनाने की बजाए उन्हें शराब परोसकर बरबाद करने का हथकंडा अपना रही है। क्षेत्र में शराब का ठेका खोले जाने पर माहौल खराब होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता में शराब का ठेका खोलने के सरकार के प्रयासों से भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों में हिमांशु बिजल्वाण, महावीर खरोला, दिनेश भट्ट, विजेंद्र राणा, दिनेश सकलानी, विनोद सकलानी, गौरव गौड़, पूरन पुंडीर, मनन द्विवेदी, अजय रमोला, बद्रीश बिजल्वाण, दलवीर रावत, वीरेंद्र खत्री, वंदना नेगी, पद्मा सेमवाल, गजेंद्र बिष्ट, दीपू सेमवाल, कुलदीप भंडारी, दीपक थलवाल, यशपाल थलवाल, हरीश बिजल्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें