फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा ने जीती क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

द इंडियन पब्लिक स्कूल राजावाला में चल रहा 13वीं एसपी सिन्हा अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब रविवार को अलखनंदा पब्लिक स्कूल आगरा के नाम रहा। टीम ने जीएस पब्लिक स्कूल आगरा को 51 रन से हरा ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को चेयरमैन और राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने एक लाख रुपये और उप विजेता टीम को 50 हजार का चैक देकर पुरस्कृत किया। तीसरे स्थान पर रही आशादीप इंटर कॉलेज की टीम को 25 हजार का चैक दिया। आशादीप इंटर कॉलेज मथुरा के पार्थ चौधरी को बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।
इससे पहले खेले गए अंतिम मैच में अलखनंदा पब्लिक स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। बबलू यादव ने तीन चौक और आठ छक्के की मदद से 68 रन बनाए। जीएस पब्लिक स्कूल की ओर से अनमोल शर्मा ने 12 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी जीएस पब्लिक स्कूल की टीम 13.5 ओवरों में 78 रन पर ढेर हो गई। जीतू कश्यप ने 5 चौके और 1 छक्के की मदद से सर्वाधिक 30 रन बनाए। अलखनंदा की ओर से पार्थ गुरनानी ने 3 रन देकर 3 विकेट लिए। मैच समापन के बाद जीएस पब्लिक स्कूल आगरा के पार्थ गुरनानी को बेस्ट बॉलर, अलकनंदा पब्लिक स्कूल आगरा के बबलू यादव को बेस्ट विकेट कीपर और जीएस पब्लिक स्कूल आगरा के जीतू कश्यप को बेस्ट फील्डर की ट्राफी प्रदान की गई। मेजबान स्कूल द इंडियन पब्लिक स्कूल की टीम को बेस्टफेयर अवार्ड फॉर टीम के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर निदेशक एके सिंह, प्रिंसिपल संजीव कुमार सिन्हा, विद्यालयसमिति के सदस्य एसके गुप्ता, हरदीप सिकंद, अशोक प्रसाद, डॉ. एससी ब्याला, दिनेश शर्मा, एमपी जोशी, अरुण गोसाईं, प्रशांत बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें