फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड़ियो काँलर वाले हमलावर हाथी को खदेड़ने में जुटे वनकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,रायवाला।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज में तीन माह पूर्व हमला कर दो लोगों को मौत के घाट उतारने वाला हिंसक हाथी शुक्रवार शाम को मोतीचूर कोरिडोर की सीमा में दिखाई दिया। कॉलर के जरिए लगातार निगरानी पर रखे गए हाथी की लोकेशन मिलते ही रेंजकर्मियों की टीम सतर्क हो गई। टीम ने उसे आबादी क्षेत्र में घुसने से रोकने के लिए हवाई फायर झोंके। टीम उसे घने जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश में जुटी रही। मोतीचूर रेंज अधिकारी विकास रावत व हरिद्वार रेंज अधिकारी अनूप गुसांई ने बताया कि शुक्रवार रेडियो कॉलर लगे हाथी की चीला-मोतीचूर कोरिडोर सीमा में लोकेशन ट्रेस हुई, जिसके बाद हिंसक हाथी को आबादी क्षेत्र में घुसने से रोकने के लिए वनकर्मियों ने लगातार निगरानी रखी।
विज्ञापन

इसके बाद वनकर्मियों ने फायर झोंककर हाथी को घने जंगल में खदड़ने का प्रयास किया। बताया कि बीते तीन माह पूर्व हाथी ने हरिद्वार रेंज में दो लोगों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद से विभाग द्वारा हाथी को रेडियो कॉलर की निगरानी पर रखा गया है। चीला रेंज की टेक्निकल टीम भी हाथी की निगरानी कर रही है। वह इसकी सूचना विभाग को उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें