फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेका खोलने के विरोध में निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से ढालवाला में शराब ठेका खोलने के विरोध में धरना-प्रदर्शन शनिवार को 19वें दिन भी जारी रहा। देरशाम स्थानीय लोगों ने समिति के बैनर तले क्षेत्र में मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने सरकार व आबकारी विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि क्षेत्र में शराब का ठेका नहीं खोलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को समिति से जुड़े स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत के नेतृत्व में शराब ठेके के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस धरना स्थल से शुरू हुआ और ढालवाला के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस धरना स्थल पर समाप्त हुआ। मौके पर हिमांशु बिजल्वाण, महावीर खरोला, दिनेश भट्ट, अजय रमोला, अनुराग पयाल, वीरेंद्र उनियाल, राजन बिष्ट, विनोद सकलानी, दिनेश सकलानी, विनोद बिजल्वाण, भगवती उनियाल, राजेंद्र राणा, दुर्गा राणा, मनन द्विवेदी, पंकज बिजल्वाण, पद्मा सेमवाल, सुषमा नौटियाल, सतेश्वरी रमोला, दीपक सेमवाल, राजेंद्र भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें