फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल से त्रस्त लोगों ने लगाई विधानसभा अध्यक्ष से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर।
विज्ञापन

गुमानीवाला में भट्टोंवाला मार्ग स्थित भूमिया देवता कॉलोनी के लोग इन दिनों पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। कॉलोनी निवासियों ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय पहुंचकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई। विस अध्यक्ष ने मौके पर जल संस्थान के अधिकारियों को समस्या के शीघ्र निस्तारण के निर्देश जारी किए। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया कि भूमिया देवता कॉलोनी में सौ से अधिक परिवार निवासरत हैं। कॉलोनी में विभाग की ओर से आबादी के मानक के अनुसार पेयजल लाइन नहीं बिछाई गई है, जिससे अक्सर पेयजल किल्लत बनी रहती है। उन्होंने विभाग से क्षेत्र में पेयजल लाइन की क्षमता बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

बताया कि जिन परिवारों को पेयजल लाइन से नहीं जोड़ा गया है, उन्हें भी इसकी सुविधा दी जानी चाहिए। कई बार क्षेत्र में दो, तीन दिनों तक जलापूर्ति नहीं हो पाती, जिससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। उन्होंने समस्या के निराकरण के बाबत जलकल अभियंता को करीब साल भर पहले ज्ञापन दिया गया था, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मौके पर सोहन लाल, हरि सिंह, दुर्गा भट्ट, कुंवर पाल, विकास, प्रकाश, रामलाल, दिवान सिंह, राम सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें