फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किमसार के ग्रामीणों ने किया शराब ठेके का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

यमकेश्वर के डांडामंडल क्षेत्र में किमसार के ग्रामीणों ने क्षेत्र में शराब ठेका खोलने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार तो दे नहीं पा रही है, जबकि गांवों में शराब ठेका खोलने की योजना जरूर बना रही है। चेताया कि क्षेत्र में शराब ठेका खोलने का प्रयास किया गया तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। सोमवार को स्थानीय ग्रामीण ग्रामसभा किमसार के पंचायत भवन में जुटे। इस दौरान गंगा भोगपुर के प्रधान प्यारेलाल रणाकोटी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि शराब का ठेका खुलने से गांव का शांत माहौल खराब होगा।
विज्ञापन

आशंका जताई कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवा नशे के आदि हो सकते हैं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने एक मंच पर आकर आंदोलन करने की योजना बनाई है। कहा कि ठेके को खुलने से रोकने के लिए शराब विरोधी संघर्ष समिति का गठन किया है। गठित समिति में यशोदा देवी अध्यक्ष, सुनीता देवी उपाध्यक्ष, सीपी भट्ट सचिव, बचन बिष्ट को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में मंजूू देवी, सरिता देवी, संगीता बिष्ट, यशोदा बिष्ट, अंजू देवी, राहुल भट्ट, वेद मारवाड़ी, राजेंद्र बडोला, दर्शन लाल, लक्ष्मी कंडवाल, संरक्षक मंडल में मीरा रतूड़ी, वीरेंद्र बंधु, प्यारेलाल रणाकोटी, मुकेश देवरानी, गुलाब पंवार आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें