फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज को एयर एंबुलेंस से आज पुणे जाएगा जख्मी जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बीते 10 अप्रैल की रात दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में जख्मी हुए दून के जवान नायक दीपक नैनवाल को मंगलवार को एयर एंबुलेंस से पुणे ले जाया जाएगा। जहां पैराप्लेजिक रिहेब सेंटर में उनका इलाज होगा। अभी दीपक का सेना के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय राइफल्स हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राइफल्स के नायक दीपक नैनवाल के भाई प्रदीप ने बताया कि बीते दिनों चिकित्सकों ने दीपक को इलाज के लिए ट्रेन से पुणे ले जाने को कहा था। इसे लेकर बीते 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर उनसे एयर एंबुलेंस की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री ने सेना के अधिकारियों से बात की, जिसके बाद अब दीपक को एयर एंबुलेंस के जरिये मंगलवार को पुणे स्थित पैराप्लेजिक रिहेब सेंटर ले जाया जाएगा। परिवार के सदस्य अलग साधन से पुणे जाएंगे। बता दें मुठभेड़ में जवान दीपक को दिल के पास गोलियां लगी थीं। गोलियां लगने और जख्मी होने की वजह से दीपक के कमर से नीचे का हिस्सा काम नहीं कर रहा है। इसके चलते उन्हें इलाज के लिए पुणे रेफर किया गया है। नायक दीपक नैनवाल के पिता ऑननरी कैप्टन (अ. प्रा.) चक्रधर प्रसाद, माता पार्वती, पत्नी ज्योति व बच्चे रेयांश और लावण्या दीपक के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें