ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
राष्ट्रीय सेवक संघ की ओर से श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज परिसर स्थित महंत परशुराम सभागार में मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें आरएसएस ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली नौ बेटियों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता व संघ के शारीरिक प्रमुख सुनील तिवाड़ी ने कहा कि महिलाएं आज पुरुषों के साथ हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। यदि बेटियों को सही शिक्षा और उचित मार्गदर्शन दिया जाए, तो बेटियां हर मुकाम को छू सकती हैं।
सम्मेलन में महिला शक्ति और बेटियों को समान शिक्षा व अधिकार देने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. ऋतु प्रसाद, मंजू चौहान, सुजाता टुटेजा, अंजलि शर्मा, कंचन, दीक्षा, प्राची, अनन्या, कीर्ति, सुनीता टुटेजा और सुधा जायसवाल आदि मौजूद थे।
इन्हें किया गया सम्मानित
आरएसएस के मातृ शक्ति सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नौ बेटियों को सम्मानित किया गया। इनमें निधि शर्मा, नमामि बंसल, सृष्टि चौहान, शिवानी कश्यप, सतांक्षी शर्मा, बरखा रावत, राधिका कुशवाहा, ज्योति शर्मा और सरिता को सम्मानित किया गया।