फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ और एशियन स्कूल ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में खेली जा रही तीसरी पीसी बत्ता इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में सीएमएस लखनऊ ने पथवेस दिल्ली और एशियन स्कूल ने बाईपीएस मोहाली को शिकस्त देकर पूरे अंक हासिल किए।
कासिगा स्कूल मैदान में रविवार को पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पथवेस स्कूल की टीम मात्र 91 रन पर ढेर हो गई। आशुतोष गोयल ने सबसे अधिक 26 और अनंत ने 12 रन बनाए। सीएमएस लखनऊ के संतोष ने तीन और तनिष्क ने दो विकेट चटकाए। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 10 विकेट से जीत दिला दी। शिवांश ने नाबाद 51 और अभिषेक ने 38 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में एशियन स्कूल की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 रन पर सिमट गई। टीम के लिए व्यास ने17 और गौरव जोशी ने 16 रन बनाए। बाईपीएस मोहाली के करण राज और अरब ने चार-चार विकेट झटके। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मोहाली की टीम एशियन स्कूल की शानदार गेंदबाजी के सामने 89 रनों पर ढेर हो गई। अक्षदीप ने सबसे ज्यादा 39 रनों की पारी खेली। एशियन स्कूल के अनमोल साह ने तीन और गौरव जोशी ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें