फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना से बुझेगी तीन गांव की प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

जौनसार बावर के सराड़ी, चापनू और पछवादून के बड़वा गांव में लोगों को अब पानी की किल्लत नहीं सताएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत इन गांवों में करीब 1.90 करोड़ की लागत से नई पेयजल लाइन बनाई जाएगी।
विज्ञापन

जौनसार बावर के सराड़ी, चापनू और पछवादून के बड़वा गांव के करीब 200 परिवारों को हर साल गर्मियों में पेयजल संकट से जूझना पड़ता है। गांव में लगे ओवरहेड टैंक से घरों में सुचारु रूप से पानी नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में पानी के लिए लोगों को गाड़-गदेरों की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे ग्रामीणों की पूरी दिनचर्या गड़बड़ा जाती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रामीण लंबे समय से गांव में नई पेयजल लाइन बनाने की मांग कर रहे थे। इस पर कार्रवाई करते हुए सरकार ने राष्ट्रीय योजना के तहत सराड़ी गांव के लिए 45 लाख, चापनू के लिए 55 लाख और बड़वा गांव में पानी पहुंचाने के लिए करीब 90 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। जल निगम के अधिशासी अभियंता एसके बर्नवाल ने बताया कि निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। मई माह में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें