ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
परवादून प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से आयोजित हुए प्रथम शिक्षक महासम्मेलन में उल्लेखनीय शैक्षिक सेवाएं देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शनिवार को जौलीग्रांट में राजेश्वरी फार्म हाउस परिसर में आयोजित प्रथम शिक्षक महासम्मेलन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश सचिव सुनील उनियाल गामा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। रेडियंट पब्लिक स्कूल प्रेमनगर बाजार के छात्राओं ने वंदे मातरम की प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि सुनील उनियाल गामा ने कहा कि शिक्षकों के कंधों पर छात्र के शैक्षिक और व्यक्तित्व निर्माण की अधिक जिम्मेदारी होती है। संस्कारित शिक्षा देकर ही उनको राष्ट्र निर्माण के पथ पर अग्रसर किया जा सकता है। एसोसिएशन अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद लोधी ने कहा कि शिक्षक ही समाज का भविष्य निर्माता होता है। कहा कि निजी स्कूलों के हितों के लिए संगठन आगे आकर काम करेगा। एसोसिएशन के महामंत्री आकाश बछेती ने एसोसिएशन द्वारा शिक्षक और छात्रहित में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारियां दी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले शिक्षकों को विशिष्ट सम्मान देकर प्रोत्साहित किया। समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, लांयस क्लब अध्यक्ष ललित बाली, दिनेश त्रिपाठी, उम्मेद सिंह नेगी, उदयचंद पाल, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, नम्रता शर्मा, दीपशिखा, धर्मेंद्र भंडारी, हंसी अधिकारी, कैलाश मित्तल, संजीव लोधी, मंदीप बजाज, विजय शर्मा, राकेश लोधी, शईम अहमद, ज्ञानचंद पुंडीर, सुशील बिज्लवाण, रजनीश सैनी आदि मौजूद थे।