फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

135 चालक परिचालकों ने नेत्र और स्वस्थ की कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा पर जाने वाले 51.8 प्रतिशत चालक-परिचालकों के आंखों में कुछ न कुछ दिक्कत है। कुछ चालक-परिचालकों की दूर तो किसी की नजदीक की नजर कमजोर है। इसकी जानकारी एम्स ऋषिकेश की ओर से आयोजित संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के चालक-परिचालकों के स्वास्थ्य जांच के दौरान मिली है। चिकित्सकों ने चालक और परिचालकों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया है।
बताया गया कि शिविर में 135 चालक परिचालकों के आंखों, दांत और अन्य सामान्य रोगों का परीक्षण किया गया। इनमें से 70 चालक-परिचालकों के नेत्रों में नजदीक व दूर दृष्टि दोष पाया गया, जिन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के मद्देनजर समिति ने एम्स संस्थान के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। चिकित्सकों ने बताया कि जांच के दौरान 40 चालक-परिचालकों में नजदीक की नजर कमजोर पाई गई जबकि 30 की आंखों में दूर दृष्टि रोग पाया गया। इसके अलावा दो लोगों का रेटीना खराब पाया गया। उन्हें एम्स संस्थान में आंखों का संपूर्ण परीक्षण कराने का सुझाव दिया गया है। इस दौरान चिकित्सकों ने चालक-परिचालकों को नियमित तौर पर नेत्र जांच कराने, फल, हरी सब्जी, दूध आदि का आहार लेने की सलाह दी है। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. अनीता चमोला ने चालक-परिचालकों को यातायात संबंधी नियमों को लेकर जागरुक किया और उनसे नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की अपील की। उन्होंने दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को ट्रैफिक रूल्स के पालन को नितांत आवश्यक बताया। इस अवसर पर परिवहन विभाग के कुलवंत चौहान, एम्स के डॉ. महेंद्र, डॉ. वैभव, डॉ. सुचित्रा दास, डॉ. रूपल वर्मा, डॉ. ईशा नौटियाल, डॉ. पल्लवी, डॉ. रश्मि नौटियाल, संयुक्त रोटेशन के बृजभानु प्रकाश गिरि, मदन कोठारी, चंदन सिंह पंवार, शूरवीर सिंह रावत, मनोज ध्यानी, बलवीर सिंह, यशपाल राणा, चंदन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें