फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारापती लेने गए दंपति पर भालू ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

यमकेश्वर प्रखंड की ग्रामसभा उमड़ा निवासी पति-पत्नी पर जंगल में भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में पति जख्मी हो गया जबकि पत्नी ने किसी तरह से भागकर जान बचाई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को एम्स में भर्ती कराया है। शनिवार सुबह चंद्र प्रकाश (60) पुत्र स्व. गिरिजा दत्त निवासी ग्रामसभा उमड़ा, पोस्ट बिनक, यमकेश्वर पत्नी भरती देवी के साथ जंगल में मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने गए थे। चारापत्ती काटते समय भालू ने चंद्र प्रकाश पर हमला कर दिया। पति को बचाने के लिए पहुंची उनकी पत्नी भरती देवी पर भी भालू ने हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह मौके से भागने में कामयाब रही।
विज्ञापन

बदहवास स्थिति में भरती देवी ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीण जंगल में पहुंचे और घायल चंद्र प्रकाश को आपातकालीन 108 सेवा से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि चंद्रप्रकाश की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि हाल ही में भालू ने यमकेश्वर में ही एक महिला पर भी हमला किया था। परिजन उसे ऋषिकेश के एसपीएस राजकीय चिकित्सालय लाए थे। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स रेफर किया गया था। उधर, यमकेश्वर में बढ़ रहे भालू के हमलों से ग्रामीण खौफजदा हैं। उन्होंने वन विभाग से जंगली जानवरों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें