श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर परिसर मेें बंदरों के आने से सब परेशान हैं। कुछ दिनों पहले बंदरों ने एक संकाय सदस्य (फैकल्टी) पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। बंदरों के आवासीय परिसर में आने की वजह खुले में गंदगी फेंका जाना है। हालांकि कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इन दिनों बेस अस्पताल में अतिरिक्त ड्यूटी के कारण सफाई कर्मियों को पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है।
मेडिकल कालेज प्रभारी प्राचार्य प्रो. केके अग्रवाल का कहना है कि मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मचारी इन दिनों बेस अस्पताल में भी सफाई कर रहे हैं, जिसके चलते कुछ स्थानों पर दिक्कत हो सकती हैं। कुछ दिनों में स्थिति ठीक हो जाएगी।