फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनों तक थराली विधानसभा में रहेंगे सीएम के विशेष कार्याधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष कार्याधिकारी उर्बादत्त भट्ट पांच दिनों तक थराली विधानसभा में रहेंगे। वह कार्यकर्ताओं की बैठक कर राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। थराली विधानसभा में होने वाले उपचुनावों के मध्येनजर भट्ट का यह दौरा अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रमेश मैखुरी ने बताया कि उर्बादत्त भट्ट 25 अप्रैल को नारायणबगड़ और थराली में कार्यकर्ताओं की बैठकें करेंगे। 26 अप्रैल को देवाल और लोहाजंग में तथा 27 और 28 अप्रैल को ग्वालदम और घाट में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वह 26 को देवाल ब्लाक सभागार में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। 29 अप्रैल को भट्ट थराली विधानसभा के नंदप्रयाग में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। थराली विधानसभा के विधायक मगन लाल शाह की मौत के बाद यहां उपचुनाव होने हैं। इसके लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है वहीं भाजपा से दिवंगत शाह की पत्नी मुन्नी देवी शाह, युवा नेता बलबीर घुनियाल और नरेंद्र भारती दावेदार हैं। ऐसे में सीएम के विशेष कार्याधिकारी उर्बादत्त का यह दौरान उपचुनावों की दृष्टि से भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें