देवाल। कमरे से लापता हुए एक चार साल के बच्चे सुभाष को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी जयबीर सिंह रावत ने बताया कि गश्त के दौरान चार साल का एक बच्चा पार्किंग के पास अकेला मिला। बच्चे की पहचान की गई तो उसका पूरा पता मिल गया। बताया कि राम तोरती की राधा देवी पूर्णा गांव में बच्चों के साथ रहती हैं। शुक्रवार दोपहर को उसका बेटा सुभाष अचानक मकान से लापता हो गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि गश्त के दौरान पूर्णा गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर देवाल पार्किंग के पास सुभाष मिला।