फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों के जीर्णोद्घार में जुटे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के तोप गांव में वर्षों से जीर्णशीर्ण मां राजराजेश्वरी गौरजा भवानी के मंदिर के जीर्णोद्धार और मैखुरा के चंडिका मंदिर के सुंदरीकरण में ग्रामीण खुद ही जुटे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन ने पूर्व में मंदिरों के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण का आश्वासन दिया था लेकिन प्रशासन ने आज तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

तोप गांव के ग्रामीण और पूर्व प्रमुख राजेंद्र सिंह सगोई का कहना है कि मंदिर के जीर्णोद्धार का मुद्दा छह माह पूर्व जनता दरबार में भी उठाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब ग्रामीणों ने खुद ही मंदिर के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया। ग्रामीण पंचम सिंह, कुलदीप सिंह और प्रधान राजेंद्र लाल ने बताया कि तोप और भटोली दो ग्राम पंचायतों के 300 सौ से अधिक परिवार इस जीर्णोद्घार में भागीदारी कर रहे हैं। प्रत्येक परिवार ने मंदिर के लिए 11 हजार से 51 हजार तक की धनराशि दान दी है। मंदिर का 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहीं मैखुरा गांव में चंडिका मंदिर के सुधारीकरण में जुटे देवी प्रसाद मैखुरी, पूर्व प्रधान गोविंद प्रसाद, संजय मैखुरी, दिनेश मैखुरी आदि ने बताया कि मंदिर में ग्रामीण धर्मशाला और मंदिर के सुधारीकरण और सुंदरीकरण में जुटे हैं। अब तक गांव के 60 से अधिक परिवारों ने इसमें सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें