फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं शुरू हो सका राशन का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

साहिया।
जिला पूर्ति विभाग की लापरवाही और सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मनमानी से इस बार बिस्सू पर्व मनाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अप्रैल का एक पखवाड़ा बीतने के बावजूद अब तक कालसी प्रखंड में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से राशन का वितरण शुरू नहीं हो सका है। मजबूरी में बीपीएल और अंतोदय राशन कार्ड धारकों को बाजार से महंगे दाम पर राशन खरीदना पड़ रहा है।
इन दिनों क्षेत्र में बिस्सू पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व में लोग एक-दूसरे के घर जाकर बधाइयां देते हैं। घर-घर में मेहमाननवाजी का दौर चलता है। इस दौरान प्रसाद स्वरूप लोगों कोे भोजन कराया जाता है, लेकिन आधा अप्रैल बीतने के बावजूद क्षेत्र में अब तक राशन का वितरण नहीं हो सका है। कार्ड धारक प्रेम सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, परम सिंह आदि का कहना है कि अंतोदय और बीपीएल राशन कॉर्ड धारकों को चार रुपये की दर से गेहूं का वितरण होता है। सरकारी राशन की दुकानों से खाद्यान्न का वितरण शुरू न होने के कारण उन्हें बाजार से महंगे दाम पर राशन खरीदना पड़ रहा है। क्षेत्र में करीब 400 से अधिक बीपीएल और अंतोदय राशन कार्ड धारक हैं। वहीं लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अब तक मार्च के राशन का वितरण तक शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि सभी गोदामों में राशन पहुंचा दिया गया है। जल्द ही क्षेत्र में राशन का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें