फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी प्रकाशन की किताबें खरीदने का दबाव बनाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर।
भाकियू कार्यकर्ताओं और अभिभावकों ने लाइन जीवनगढ़ स्थित प्राइवेट स्कूल प्रबंधन पर निजी प्रकाशन की किताबों को जबरन खरीदने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में अभिभावकों ने स्कूल की ओर से अधिकृत की गई दुकान पर हंगामा किया। हंगामा इतना बढ़ा कि मौके पर एसडीएम जितेंद्र कुमार तक को पहुंचना पड़ गया। उन्होंने अभिभावकों को समझाकर शांत किया। उन्होंने दुकान से बेची जा रही किताबों के एक-एक सेट को जब्त कर लिया है। एसडीएम ने बताया कि मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी और मुख्य शिक्षाधिकारी को भेजी जाएगी। उन्होंने दुकानदार को अग्रिम आदेश तक किताबों की बिक्री न करने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को अभिभावकों ने आरोप लगाया कि ब्राइट एजेंल स्कूल प्रबंधन जबरन अभिभावकों पर प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबों को खरीदने के लिए दबाव बना रहा है। छात्रों की डायरी में गौरी शंकर मंदिर के समीप स्थित बीएमएस एसोसिएट्स से किताबों को खरीदने का नोटिस लिखा जा रहा है। दुकान में बेची जा रही किताबें एनसीईआरटी की किताबों से बहुत महंगी हैं। शिकायत के बाद भी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि पूर्व में भी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत मिली थी। मामले की जांच की जा रही है, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
उधर, स्कूल के प्रबंधक मेजर कादिर हुसैन का कहना है स्कूल अभिभावकों पर प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें खरीदने को किसी प्रकार का दबाव नहीं डाल रहा है। जरूरत के अनुसार ही प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें