फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के कार्ड से जौनसारी भाषा के संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

समाल्टा गांव के एक किसान ने अपनी बेटी की शादी के कार्ड के जरिये जौनसारी भाषा को सहेजने और संरक्षण करने का संदेश दिया है। किसान ने बेटी की शादी का कार्ड जौनसारी भाषा में छपवाया है। किसान की इस पहल की रिश्तेदार और क्षेत्रीय लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन

समाल्टा गांव के किसान सरदार सिंह तोमर की बेटी सोनिया की शादी नौ मई को कुरोली गांव के नारायण सिंह के बेटे दजवीर से तय है। इसके लिए सरदार सिंह ने शादी कार्ड जौनसारी भाषा में छपवाया है। सरदार सिंह और उनके बेटे अनिल तोमर का कहना है कि लोक पंचायत संस्था ने ‘अपने त्योहार व अपनी बोली-भाषा’ का नारा दिया है। इसी के तहत जौनसारी भाषा को सहेजने और संरक्षण के लिए शादी के कार्ड के जरिये संदेश देने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा किसान सरदार सिंह ने बेटी होने की कामना पूर्ण होने पर बेटी और दामाद के हाथों गांव के पास स्थित काली माता मंदिर परिसर में पीपल का पौधा रोपने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें