श्रीनगर। तीन सूत्री मांगों के लिए जारी प्रगतिशील जनमंच के धरने पर 305 वें दिन भी जारी रहा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार नगर में करवाए जा रहे गंदे पानी के नालों की टेपिंग कार्य को उपलब्धि नहीं बताए।
एनआईटी के स्थाई परिसर निर्माण, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था व संयुक्त चिकित्सालय में डाक्टरों की तैनाती की मांग के लिए प्रजम का धरना रविवार को भी जारी रहा। इस मौके पर आयोजित बैठक में प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने कहा कि 12 अप्रैल को भी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की गई थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने मांगों पर कार्रवाई किए जाने का मौखिक आश्वासन दिया है। कहा कि जब तक शुद्ध पेयजल की व्यवस्था व एनआइटी के स्थाई परिसर निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो जाता धरना जारी रखा जाएगा। इस मौके पर जेपी पुरी, नवीन प्रकाश नौटियाल, जेपी पोखरियाल, अमूल चंदोला, देवेंद्र राणा, गणेश कुकरेती, सुधाकर भट्ट, संदानंद पुरी, भगत सिंह, हरि प्रसाद, सिद्धी पटवाल, जरीना खातून, चंद्रकला, देवेश्वरी बिष्ट, ममता व सरस्वती आदि मौजूद थे।