जोशीमठ। सलूड़ गांव में होने वाला विश्व धरोहर रम्मवाण मेला 26 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। बैसाखी पर विशेष पूजा अनुष्ठान के बाद गांव के भूमियाल देवता की ओर से मेले की तिथि निर्धारित की गई है। परंपरा के अनुसार बैसाखी पर्व पर रात के समय मेला स्थल पर मुखौटा नृत्य का आयोजन किया गया। रम्मवाण मेला समिति के संयोजक डा. कुशल सिह भंडारी का कहना है कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।