फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा भाटिया स्टूडेंट ऑफ द ईयर से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

पीजी ऑटोनोमस कॉलेज के वाणिज्य परिषद की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिताएं विधिवत संपन्न हो गई। इस मौके पर वाणिज्य विभाग की एमकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा शिल्पा भाटिया को स्टूडेंट ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को हरिद्वार रोड स्थित महाविद्यालय में आयोजित वादविवाद प्रतियोगिता में मीनाक्षी भाटिया प्रथम, साक्षी पांडे द्वितीय और निधि सजवाण को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में मीनाक्षी भाटिया प्रथम, साक्षी गुप्ता, निकिता अग्रवाल व स्वाति गोस्वामी द्वितीय और निधि सजवाण को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

स्लोगन प्रतियोगिता में स्वाति गोस्वामी को प्रथम, नितिका अग्रवाल द्वितीय व रिया कर्णवाल को तृतीय पुरस्कार भेंट किया गया। निबंध लेखन में नितिका अग्रवाल को प्रथम, पायल सैनी द्वितीय, योगिता राजपूत को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता के लिए टीम फिलिप कोटलर की साक्षी गुप्ता, वंदना, मीनाक्षी, भाटिया व मयंक को प्रथम पुरस्कार दिया गया। टीम एफडब्लू टेलर के इति गुप्ता, दीक्षा, प्रियंका, करिश्मा को द्वितीय पुरस्कार और टीम एडम स्मिथ में प्रीति, नवीन, प्रियंका, निकिता को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी, विभाग प्रमुख डॉ. आरके उभान, डॉ. वीएस गुप्ता, पायल अरोड़ा, एससी पंत, वीके गुप्ता, वीएन गुप्ता, वीपी अग्रवाल, शिल्पा भाटिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें