ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
गुरु सिंह सभा डोईवाला की ओर से बैसाखी पर्व नवनिर्मित गुरुद्वारा लंगर हाल में मनाया गया। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। संतों ने गुरु की शिक्षाओं और आदर्शों पर प्रकाश डाला। सुबह से ही सिख श्रद्धालु गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए आने लगे थे। अमृतसर के संत बाबा कश्मीरा सिंह और निर्मल अखाड़ा हरिद्वार के सचिव बाबा बलवंत सिंह ने कहा कि बैसाखी पर्व के दिन गुरु गोविंद सिंह ने सिख संगत को केश न कटाने की हिदायत दी थी। आज ही के दिन उन्होंने खालसा पंथ की भी स्थापना की थी। गुरुद्वारा प्रधान हरपाल सिंह सैनी ने गुरु की शिक्षाओं और आदर्शों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
कहा कि गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज का उत्थान हो सकता है। सचिव सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि सिक्ख पंथ की घटनाओं पर प्रकाश डाला। कीर्तन मंडली संत परमिंदर सिंह, मलकीत सिंह, जरनैल सिंह ने शबद कीर्तन द्वारा निहाल किया। कार्यक्रम मे राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा नेता करन बोरा, कांग्रेस के गौरव चौधरी गिन्नी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य ताजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान गुरदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरपाल सिंह, अमरजीत सिंह, गुरदेव सिंह, जसविंद्र सिंह पप्पी, इंद्रजीत सिंह लाडी, रणजीत सिंह बॉबी, सुरेंद्र राणा, सर्वजीत कौर, सतविंद्र कौर, कविता, बबीता, अमनदीप राजा, जगदीप सिंह, जस्सू आदि मौजूद थे।