फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलकंठ मार्ग पर धमका हाथी, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,श्यामपुर।
विज्ञापन

स्वर्गाश्रम में नीलकंठ मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग के समीप शुक्रवार सुबह जंगली हाथी के बैराज-लक्ष्मणझूला मुख्य मार्ग पर आ जाने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे एक बाइक सवार को वाहन मौके पर छोड़ भागकर किसी तरह जान बचानी पड़ी। खदरी निवासी गब्बर सिंह कैंतुरा ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बैराज रोड से स्वर्गाश्रम स्थित अपने योगा सेंटर में जा रहे थे। नीलकंठ पैदल मार्ग के समीप पहुंचते ही अचानक मुख्य मार्ग पर उनके आगे चिंघाड़ता हुआ हाथी आ धमका।
विज्ञापन

करीब 15 फीट की दूरी पर जंगल से मार्ग पर धमके हाथी को देखकर उनके होश उड़ गए। लिहाजा उन्होंने बाइक को वहीं पर छोड़कर किसी तरह भागकर जान बचाई। उन्होंने बताया कि उसी दौरान एक अन्य बाइक युगल मौके से निकले थे। जो संभवत: हाथी को नहीं देख पाए। गब्बर सिंह ने बताया कि काफी देर तक हाथी मुख्य सड़क पर घूमता रहा। इसके बाद हाथी ने जंगल की ओर रुख किया। इस दौरान हाथी के डर से मार्ग पर लोगों की आवाजाही थमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें