फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आनंद’ ने लिया मां गंगा का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/मुनिकीरेती।
विज्ञापन

संगीत निर्देशक व प्ले बैक सिंगर आनंद राज ‘आनंद’ मंगलवार को अपने परिवार के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने सांध्यकालीन गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया और गंगा तेरा पानी निर्मल... की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन पहुंचे संगीतकार आनंद राज आनंद ने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से भेंटकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि उत्तराखंड में अनेक प्रतिभाएं हैं। उन्हें संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। मुनि ने कहा कि संगीत और फिल्मों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति, अध्यात्म और संस्कारों के साथ पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता संदेश भी प्रसारित करना होगा। तभी हम स्वच्छ और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। इसके बाद आनंदराज आनंद ने परमार्थ निकेतन की सांध्यकालीन गंगा आरती में भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां गंगा के सानिध्य में आकर मन में आध्यात्मिक शांति का संचार होता है। इसके बाद गंगा तेरा पानी निर्मल... की प्रस्तुति दी। इस मौके पर स्वामी चिदानंद मुनि ने आनंद को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें