फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 सदस्यीय शोध दल रवाईं क्षेत्र के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि के मानव विज्ञान विभाग का 35 सदस्यीय शोध दल सर्वेक्षण के लिए उत्तरकाशी के सांकरी (रवाई क्षेत्र) के लिए रवाना हो गया। शोध दल 10 दिवसीय अध्ययन के दौरान रवाई क्षेत्र की समस्याओं का चिन्हीकरण कर उसके समाधान के लिए अपनी संस्तुतियां ब्लाक, तहसील, जिला एवं राज्य सरकार के साथ नीति आयोग को भेजेगा।
विज्ञापन

दल के रवाना होने से पूर्व विवि के चौरास परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर मानव विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. विद्या सिंह चौहान ने अनुभव बताते हैं कि आज जो भी विकास से संबंधित नीतिगत निर्णय लिए जा रहे हैं, उनमें शोध अध्ययनों की भूमिका को नजरअंदाज किया जा रहा है। शोध सर्वेक्षण टीम के प्रभारी डा. अजयपाल सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान दौर में यह महसूस किया जा रहा है कि जन समुदाय को आधार बनाकर विकास कार्य हो। इस मौके पर पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. हरभजन चौहान, पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डा. अरविंद दरमोड़ा, शोध टीम के विशेषज्ञ सदस्य दिनेश गोदियाल आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें