फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7स्टार चौरास ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सेवन साइड क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब 7 स्टार चौरास के नाम रहा। 7 स्टार चौरास ने राजेश-7 की टीम को फाइनल मुकाबले में 11 रनों से हराया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी व विशिष्ट अतिथि युवा सेना के जिला अध्यक्ष फैजल खान ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चौरास की टीम ने निर्धारित 7 ओवर में 66 रन बनाए। चौरास के अखिल ने 21 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजेश-7 की टीम 55 रन ही बना सकी। सुमित और अखिल ने दो दो विकेट चटकाए। नीरज सौडियाल प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। इस मौके पर संजय कुमार फौजी, देवेंद्र रावत, रामपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें