फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग के पास खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नौटी मोटर मार्ग पर एक ट्रक चौंडली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। घायल को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को ईंट सहित अन्य अन्य सामग्री को नौटी उतारकर कर्णप्रयाग लौट रहा ट्रक चौंडली के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में चालक रविकांत (25) पुत्र रमेश चंद्र सती निवासी कमेड़ा (नंदप्रयाग) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि नेपाली मजदूर रतन बहादुर (24) पुत्र शेर बहादुर निवासी कालीकोट नेपाल हाल पुडियाणी (कर्णप्रयाग) घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस कोतवाली निरीक्षक संजय कुमार, एसआई एसडी जमलोकी और नवीन नेगी सहित पुलिस टीम और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दूसरी ओर गैरसैंण के धुनारघाट-नागचुलाखाल मोटर मार्ग पर सोमवार दोपहर को एक टैक्सी का ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलट गई। इस दौरान टैक्सी में सवार पांच लोगों और चालक सकुशल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें