देवाल। वाण गांव में लाटू मंदिर के कपाट 29 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। लाटू मंदिर के पंडित रमेश चंद्र कुनियाल और उमेश कुनियाल ने बताया कि 29 अप्रैल (बैसाख 16 गते) को मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इस दौरान मेले का आयोजन किया जाता है और सैकड़ों श्रद्धालु पूजा करने को पहुंचते हैं।