फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानचित्र रचना प्रतियोगिता में निधि प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में भूगोल विभागीय परिषद द्वारा आयोजित मानचित्र रचना प्रतियोगिता में निधि सजवाण ने प्रथम स्थान हासिल किया। डोईवाला महाविद्यालय परिसर में आयोजित मानचित्र रचना प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भारत और उत्तराखंड के मानचित्रों को बेहद खूबसूरत तरीके से बनाकर प्रदर्शित किया। विभाग प्रभारी डॉ. अरुणा सूत्राधर और डॉ. कंचन सिंह के निर्देशन में प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कॉलेज प्राचार्य डा एमसी नैनवाल ने कहा कि भूगोल विभाग की ओर से ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों को पाठ्यक्रम के अलावा कुछ अलग सीखने को मिलता है।
विज्ञापन

कहा कि बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया जाना चाहिए। मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड़ ने कहा कि प्रतिस्पर्धा से छात्रों में संघर्ष का भाव आता है। कहा कि कॉलेज में श्रृंखलाबद्ध तरीके से ऐसे आयोजन को किया जा रहा है। प्रतियोगिता में निधि सजवाण, अंजलि द्वितीय और दिव्या को तृतीय स्थान मिला। इस दौरान डॉ. डीएस नेगी, डॉ. राखी पंचोला, डॉ. एसके कुडियाल और डॉ. स्मृति कुकशाल आदि मौजूद रहे थे।

दो दिवसीय छात्र संघ समारोह 12 अप्रैल से होगा
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला का वार्षिकोत्सव और छात्र संघ समारोह 12 और 13 अप्रैल शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह के बारे में डॉ. केएल तलवाड़ ने बताया कि छात्र संघ समारोह के पहले दिन क्विज, मेंहदी, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता जबकि 13 अप्रैल को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह को बेहतर ढंग से करवाने के लिए कमेटियों का भी गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें