फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर एंबुलेंस सुविधा के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। स्वास्थ्य विभाग की कवायद सिरे चढ़ी, तो इस साल चारधाम यात्रा में गंभीर रूप से अस्वस्थ तीर्थयात्रियों को त्वरित उपचार के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस बाबत स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। चारधाम दर्शन को उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों को राज्य सरकार एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने पर गंभीर दिख रही है। पर्यटन मंत्री की कवायद के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशालय ने केदरानाथ धाम में एयर एंबुलेंस के इंतजाम के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डा. अर्चना श्रीवास्तव का कहना है कि महकमे के पास इतना बजट उपलब्ध नहीं है, कि वह एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कर सके। लिहाजा, शासन को प्रस्ताव भेजकर यात्रियों की सुविधा के लिए सहायता मांगी गई है।
विज्ञापन

कंपाउंड में होगी होमगार्डों की तैनाती
चारधाम यात्रा में संयुक्त यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में यात्रियों की सुरक्षा पर यात्रा प्रशासन संगठन गंभीर नजर आ रहा है। संगठन की ओर से कंपाउंड में यात्राकाल के लिए छह होमगार्डों की तैनाती के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। इस बाबत कमिश्नर गढ़वाल ने व्यैक्तिक सहायक एके श्रीवास्तव के माध्यम से विभाग को अलग से पत्र भी भेज दिया है।

क्या कहते हैं अधिकारी
मार्च माह में देहरादून में चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर बैठक हुई थी, जिसमें एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने की बात सामने आई थी। इसका प्रस्ताव बनाकर स्वास्थ्य सचिव को भेज दिया गया है। आगे की कार्यवाही शासन स्तर से ही की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. अर्चना श्रीवास्तव, महानिदेशक, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें