फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की अविरलता को रोकना भारतीय संस्कृति पर प्रहार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गंगा समग्र यात्रा के शहर में पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने यात्रा का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। पालिका सभागार में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि गंगा की अविरलता को किसी भी प्रकार बाधित करना भारतीय संस्कृति पर प्रहार है।
विज्ञापन

स्वच्छता, निर्मलता, अविरलता और शीतलता के लिए चलाई जा रही गंगा समग्र यात्रा शनिवार को श्रीनगर शहर में पहुंची। यहां स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत ढोल नगाड़ों से किया। बाद में गढ़वाल विवि के मानव विज्ञान विभाग व पर्वतीय शोध विकास केंद्र की ओर से पालिका सभागार में आयोजित गोष्ठी में यात्रा के संयोजक पूर्व काबीना मंत्री मोहन सिंह रावत ने कहा कि अनियोजित व अवैज्ञानिक बांध निर्माण से गंगा बाधित हो रही है। गंगा की स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि सभी आम जनों का सहयोग जरूरी है। पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने कहा कि गंगा के अविरल प्रवाह के कारण ही इसकी पवित्रता और निर्मलता है। मानव विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. वीएस चौहान ने कहा कि भारत का अस्तित्व गंगा में है। कार्यक्रम का संचालन डा. अरविंद दरमोड़ा ने किया। कार्यक्रम में रमा भंडारी, विक्रम सिंह नेगी, जगदीश तिवारी, विभोर बहुगुणा, अनिल किशोर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें